Monday 25 March 2013

रतन टाटा, मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग को आज कौन नहीं जानता


हर इंसान सफल होना चाहता है. लेकिन इसके लिए कोई जादू की छड़ी आज तक बनी नहीं. ना ही कोई जिन्न हुआ जो आपकी आज्ञा मान ले और आपको रातों-रात सफल बना दे. यह ऐसी चीज है, जिसके लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है. तभी आपकी सफलता और उसके लिए किए गए संघर्ष की कहानियां लोग सुनते-सुनाते हैं, पढ़ते हैं. 
 रतन टाटा, मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग को आज कौन नहीं जानता? टाटा को इंडियन कंपनी से मल्टी-नेशनल कंपनी बनाने का श्रेय रतन टाटा को ही जाता है. भारत के सबसे धनी इंसान मुकेश अंबानी को अपने पिता की कपड़ा कंपनी को भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनाने के लिए जाना जाता है. दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेट्वर्किंग साइट फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग अब इतने फेमस हो चुके हैं कि उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं. लेकिन क्या ये सारे लोग पैदा होते ही सफलता का स्वाद चख चुके थे? या इनकी सफलता के पीछे इनका संघर्ष, इनका परिश्रम और इनकी लगन है?
 दुनिया में हर कोई पैसा कमाना चाहता है और इसके लिए अलग-अलग तरीकों से कोशिशें भी करता है। इनमें से कई कोशिशें इस हद तक कामयाब हो जाती हैं कि लोग पैसों की कायनात के राजा तक बन जाते हैं। हम बात कर रहे हैं, दौलत के मामले में दुनिया पर राज कर रहे लोगों की।

वैसे तो दुनिया में अरबपतियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन इनमें से भी चंद लोगों का नाम ही फोब्र्स की सूची में दुनिया के सबसे धनी लोगों में शामिल है।
दुनिया के पांच सबसे धनी लोगों की संपत्ति के आगे भारत के टाटा से लेकर बिरला तक-अंबानी से माल्या तक सबका कद बौना ही लगता है। दुनिया के सबसे दौलतमंद इंसान (कॉलरेस स्लिम - 3.79 लाख करोड़) की संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर मुकेश अंबानी (1.15 लाख करोड़) और कुमार बिरला (42900 करोड़) की दौलत को भी जोड़ दिया जाए, तो भी इस एक आदमी की बादशाहत खत्म नहीं की जा सकती है

                                                देश में अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने की बहस के बीच मशहूर उद्योगपति अजीम प्रेमजी ने इस विचार का समर्थन किया है। प्रेम जी का कहना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है कि अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए। अजीम प्रेम जी का पूरा नाम अजीम हाशिम प्रेम जी है।
 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...